एक अप्रैल से बदल रहे हैं नियम, ऑनलाइन पेमेंट के लिए अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम

एक अप्रैल से बदल रहे हैं नियम, ऑनलाइन पेमेंट के लिए अब सिर्फ OTP से नहीं चलेगा काम

1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट Digital payment करने का तरीका बदलने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निर्देश दिया है कि सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन online transaction में अब Two-Factor Authentication (2FA) अनिवार्य होगा।इसका मतलब यह है कि अब सिर्फ OTP के भरोसे पेमेंट Payment पूरी नहीं होगी। यूजर को अपनी पहचान को दो अलग-अलग तरीकों से वेरिफाई verify करना होगा। RBI का यह नया नियम साइबर फ्रॉड और अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन transaction को रोकने के उद्देश्य से लाया गया है।

क्या है 2FA और क्यों है जरूरी

अब तक डिजिटल पेमेंट Digital payment में केवल OTP का इस्तेमाल होता था लेकिन कई बार धोखाधड़ी करने वाले लोगों ने OTP हासिल करके बैंक अकाउंट Bank account से पैसे निकाल लिए। नए नियम के अनुसार, हर ऑनलाइन पेमेंट Payment के लिए दो वेरिफिकेशन verification फैक्टर जरूरी होंगे। इसका मतलब है कि यूजर User को दो अलग-अलग तरीकों से अपनी पहचान साबित करनी होगी। इससे साइबर ठगों द्वारा की जाने वाली Phishing, SIM Swap और OTP फ्रॉड fraud जैसी घटनाओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।

यूजर्स को पेमेंट करते समय दो तरीकों का इस्तेमाल करना होगा

यूजर्स User को पेमेंट Payment करते समय दो तरीकों का इस्तेमाल करना होगा। इनमें से कोई भी दो तरीके चुने जा सकते हैं, उदाहरण के लिए OTP के साथ PIN डालना होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट fingerprint या फेस रिकग्निशन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं बैंकिंग एप App से जनरेट किया गया वर्चुअल टोकन डालकर भी पेमेंट Payment को पूरा किया जा सकता है। इन दो तरीकों के पूरा होने के बाद ही ट्रांजैक्शन सफल होगा।

नए नियम से क्या फायदा होगा

RBI के इस बदलाव से यूजर्स User के लिए डिजिटल पेमेंट Payment और ज्यादा सुरक्षित हो जाएगा। अब साइबर फ्रॉड Fraud के मामलों में कमी आएगी क्योंकि सिर्फ OTP होने पर कोई भी धोखाधड़ी नहीं कर पाएगा। यह नियम खासकर उन लोगों के लिए मददगार होगा जो ऑनलाइन शॉपिंग, बिल पेमेंट और बैंकिंग ट्रांजैक्शन banking transactions करते हैं। इसलिए 1 अप्रैल से सभी यूजर्स User को नए 2FA नियम के अनुसार पेमेंट करना अनिवार्य होगा।

Leave a Comment