बड़ी खबर: कल से इस समय संचालित होंगे परिषदीय विद्यालय, साहब की तरफ से आया बड़ा आदेश, जानिए क्या हैं नया टाइम-टेबल

बड़ी खबर: कल से इस समय संचालित होंगे परिषदीय विद्यालय, साहब की तरफ से आया बड़ा आदेश, जानिए क्या हैं नया टाइम-टेबल

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बस्ती द्वारा परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह आदेश शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें 👉 80 हजार शिक्षकों पर खतरा! TET पास नहीं किया तो जा सकती है नौकरी – जानें पूरा अपडेट

जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में जनपद बस्ती के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन 01 अप्रैल 2026 से प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक किया जाएगा।

विद्यालयों में दैनिक कार्यक्रम के तहत:

  • प्रार्थना सभा/योगाभ्यास: प्रातः 08:00 बजे से 08:15 बजे तक
  • मध्यावकाश: प्रातः 10:30 बजे से 11:00 बजे तक

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुप कुमार त्रिवेदी ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित विद्यालय इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

इन अधिकारियों को भेजी गई प्रति:
आदेश की प्रति निम्न अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है—

  1. आयुक्त, बस्ती मण्डल, बस्ती
  2. जिलाधिकारी, बस्ती
  3. मुख्य विकास अधिकारी, बस्ती
  4. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, निशातगंज, लखनऊ
  5. सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज
  6. संयुक्त शिक्षा निदेशक, बस्ती मण्डल, बस्ती
  7. सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), बस्ती मण्डल, बस्ती
  8. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद-बस्ती
  9. समस्त शिक्षक/शिक्षा मित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी

सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश के अनुसार विद्यालय संचालन सुनिश्चित करें।

 

Leave a Comment