शिक्षामित्र भी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे- आप सांसद संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि “प्रदेश में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षामित्र भी सेवा नियमित करने की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इसके अलावा किसान बेरोजगारी और आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है, वहीं रेहड़ी-पटरी वाले लोगों की दुकानों को उजाड़ दिया जाता है।”
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी आज प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है। इसी को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी ‘रोजगार दो, वरना हर महीने 10 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दो’ का नारा दे रही है।
उन्होंने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर होने वाला भेदभाव बंद होना चाहिए।