बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी से मिला शिक्षामित्रों का संगठन,12 माह का मानदेय और 62 वर्ष की सेवा पर मुख्यमंत्री जी ने……..

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री योगी से मिला शिक्षामित्रों का संगठन,12 माह का मानदेय और 62 वर्ष की सेवा पर मुख्यमंत्री जी ने……..

साथियों जैसा कि आप सब जानते हैं *आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश* शिक्षामित्र उज्जवल भविष्य हेतु हर समय कदम से कदम आगे आगे बढ़ता जा रहा है उसी क्रम में आज 9 अप्रैल को *लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी* से शिष्टाचार भेंट कर मानदेय बढ़ोतरी प्रस्ताव कैबिनेट में पास करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया, तथा जल्द शासनादेश जारी करवाने का आग्रह किया गया जिसपर *माननीय मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारी को शासनादेश जारी करने के लिए तुरन्त निर्देशित किया* साथ ही संगठन द्वारा हम सबकी सेवाकाल को बढ़ाकर 62 वर्ष व 12 माह करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा हुई

जिसपर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मुस्कुराकर सभी समस्याओं पर विचार करने के लिए कहा, साथ ही जनपद फर्रुखाबाद के 2018 के अवशेष मानदेय के विषय में माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया जिसपर भी माननीय मुख्यमंत्री जी ने तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए आज की मुलाकात में *बाबूलाल पासवान जी* पीलीभीत विधायक *उमेश कुमार पाण्डेय* प्रदेश महामंत्री *रीना सिंह* प्रदेश प्रभारी *ब्रजेश वशिष्ठ* प्रदेश संगठन मंत्री सामिल रहे *विश्वनाथ सिंह कुशवाहा* प्रदेश अध्यक्ष *उमेश कुमार पाण्डेय* प्रदेश महामंत्री आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ✍️*रामसागर गौतम* प्रदेश सह प्रवक्ता/जिला अध्यक्ष लखनऊ

 

Leave a Comment