शिक्षक नेता ने कर दी बड़ी डिमांड: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की लगाई जाए जनगणना में ड्यूटी

शिक्षक नेता ने कर दी बड़ी डिमांड: शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों की लगाई जाए जनगणना में ड्यूटी

सोनभद्र: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी DM को ज्ञापन सौंपकर स्वेच्छा से कार्य करने वाले शिक्षामित्रों shikshamitro और अनुदेशकों Anudeshako की ड्यूटी लगाने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों Teacher पर बढ़ते बोझ का भी हवाला दिया।संघ के अध्यक्ष रवींद्र नाथ चौधरी ने कहा कि प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जनगणना कार्य शिक्षामित्रों shikshamitro और अनुदेशकों anudeshak से नहीं कराया जाएगा। इसके चलते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA और खंड शिक्षा अधिकारियों BEO ने केवल परिषदीय शिक्षकों Teacher’s की सूची तैयार कर उन्हें ही इस कार्य में लगाया है। संघ का कहना है कि जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षक teacher अन्य जिलों से कार्यरत हैं, जो ग्रीष्मावकाश में अपने घर जाते हैं।

वहीं कई शिक्षक स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रहे हैं, जिससे सभी शिक्षकों की सहभागिता संभव नहीं हो पाएगी। यह भी बताया कि शिक्षामित्र और अनुदेशक स्थानीय होने के साथ-साथ पहले भी बीएलओ BLO और एसआईआर SIR जैसे महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक कर चुके हैं। ऐसे में उन्हें जनगणना कार्य में शामिल करना अधिक व्यावहारिक और प्रभावी होगा। साथ ही यह भी सुझाव दिया गया कि जो शिक्षामित्र shikshamitra एवं अनुदेशक स्वेच्छा से कार्य करने के इच्छुक हों, उन्हीं की ड्यूटी लगाई जाए। संघ ने जिलाधिकारी से मांग की है कि परिस्थितियों को देखते हुए शिक्षामित्रों shikshamitro और अनुदेशकों Anudeshako की ड्यूटी Duty लगाई जाए, ताकि जनगणना कार्य समय से और सुचारु रूप से पूरा हो सके।

Leave a Comment