परिषदीय विद्यालयों में रसोइया के लिए आवेदन शुरू, पढ़िए पूरी खबर

परिषदीय विद्यालयों में रसोइया के लिए आवेदन शुरू, पढ़िए पूरी खबर

देवरिया: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA अनिल कुमार सिंह Anil Kumar Singh ने बताया कि जनपद में मध्यान्ह भोजन योजना Yojna के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों Parishadiya vidyalaya में रसोइयों के चयन एवं नवीनीकरण सत्र 2025-26 हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।इच्छुक अभ्यर्थी 23 अप्रैल April तक आवेदन कर सकते हैं। रसोइयों का चयन एवं नवीनीकरण शासनादेशों में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विद्यालयों vidyalaya में नामांकित छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की संख्या का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। उसके बाद रिक्त पदों पर नए चयन व पात्र रसोइयों का नवीनीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थी जिनके पाल्य संबंधित विद्यालय vidyalaya में अध्ययनरत हैं, वे अपना आवेदन संबंधित विद्यालय vidyalaya के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के पास जमा कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत/वार्ड स्तरीय समिति द्वारा 30 अप्रैल April 2026 तक चयन/नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

 

Leave a Comment