Primary ka master : छात्रों से सफाई और सामान की ढुलाई कराने पर प्रधानाध्यापक निलंबित
आजमगढ़। अजमतगढ़ क्षेत्र स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय (प्रथम) में छात्रों से पढ़ाई के बजाय सफाई और निजी कार्य कराए जाने के मामले में कार्रवाई हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 10 अप्रैल को एक वायरल वीडियो से सामने आया। आरोप है कि बच्चों से सफाई और निजी कार्य कराने के अलावा सामान की ढुलाई कराई जाती थी।