जनगणना प्रशिक्षण से नदारद रहने वालों कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, प्रशासन सख्त
लखीमपुर-खीरी जनगणना 2027 के महाअभियान में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कार्मिकों sarkari karmchariyon पर अब जिला प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मकान सूचीकरण और मकानों house की गणना के प्रथम चरण के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के अनुपस्थित रहने पर जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
लापरवाही की सूची तैयार, कार्रवाई के निर्देश
विभिन्न तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट Report के अनुसार, 20 अप्रैल April से शुरू हुए प्रशिक्षण training के दौरान मोहम्मदी, गोला, और निघासन जैसे क्षेत्रों में भारी संख्या में कार्मिक गैरहाजिर मिले हैं। अकेले तहसीलदार मोहम्मदी की रिपोर्ट Report में 20 अप्रैल April को 38 और 21 अप्रैल April को 36 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इनमें ग्राम विकास अधिकारी, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, पंचायत सहायक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल हैं।