NDA में पढ़ाते थे अब मंदिर बना सहारा, वायरल वीडियो ने रुलाया, NDA के पूर्व शिक्षक की कहानी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग कभी NDA जैसे बड़े संस्थान में पढ़ाया करते थे। आज वही शख्स मंदिर में रहकर अपना जीवन गुजार रहे हैं।
यह कहानी लोगों को सिर्फ भावुक ही नहीं कर रही, बल्कि जिंदगी की सच्चाई भी याद दिला रही है। अच्छे दिन हमेशा एक जैसे नहीं रहते और मुश्किल वक्त बिना बताए आ जाता है।
इंग्लिश में पीएचडी, फिर भी हालात ने बदल दी जिंदगी
आंखों की रोशनी जाने के बाद छूटी नौकरी
वीडियो में बुजुर्ग व्यक्ति ने अपना नाम संतोष गोयल बताया। उन्होंने बताया कि वह अंग्रेजी विषय में पीएचडी कर चुके हैं और साल 1971 में NDA में छात्रों को पढ़ाते थे। उस समय उनका जीवन सम्मान और अच्छी नौकरी के साथ गुजर रहा था।
लेकिन धीरे-धीरे आंखों की रोशनी कम होने लगी। इसी वजह से उनकी नौकरी चली गई। संतोष गोयल कहते हैं कि अगर कुछ साल और नौकरी कर लेते, तो आज अच्छी पेंशन मिल रही होती और हालात शायद अलग होते।
वायरल वीडियो देखें 👇 👇 👇
अब मंदिर ही उनका सहारा है। वहीं रहने और खाने की व्यवस्था हो जाती है। उनकी बातों में दर्द भी दिखा और एक अजीब सी सादगी भी।
Viral Video ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर
सोशल मीडिया पर मदद की उठी मांग
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अजय मिश्रा नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
कई लोगों ने कहा कि संतोष गोयल जैसे शिक्षकों की मदद होनी चाहिए। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिंदगी में कभी किसी चीज का घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि वक्त कब बदल जाए, कोई नहीं जानता।
इस कहानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं रहती। कभी इंसान ऊंचाइयों पर होता है, तो कभी हालात उसे बिल्कुल अलग रास्ते पर ले आते हैं।