कल का मौसम: यूपी में इस तारीख से लौटेगी ठंड, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, सर्द हवा चलने का अलर्ट 

By Ravi Singh

Published on:

कल का मौसम: यूपी में इस तारीख से लौटेगी ठंड, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, सर्द हवा चलने का अलर्ट 

‎यूपी में पश्चिमी विक्षोभ से हो रहे मौसमी उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। इस बीच यूपी में लगभग गायब हो रही ठंड एक बार फिर लौटने वाली है। मौसम विभाग ने इसकी भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही कहा है कि यह ठंड लंबी चलेगी। कश्मीर और आसपास बर्फबारी और बारिश से मैदान गर्म होने लगे हैं। कानपुर में अधिकतम तापमान सीजन (फरवरी) का सर्वाधिक 28.4 डिग्री पहुंच गया। इसके विपरीत रात के तापमान में और कमी आई। पारा 08.2 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी अब 13 या 14 फरवरी से फिर लौटेगी।

images 8

‎पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल के ऊपर है। विक्षोभ देरी से आगे खिसकने के कारण कश्मीर और आसपास देर से बर्फबारी व बारिश शुरू हुई है। विक्षोभ निकलने के बाद तेज हवाओं के आने का सिलसिला शुरू होगा। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर है।फिर बढ़ेंगी तेज सर्द हवाएं

‎उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है, जिससे गंगा के मैदानी भागों सहित पूर्वोत्तर भारत में समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर करीब 203 किलोमीटर (110 नॉट्स) प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना हैं। इसके असर से धरती पर ठंड बढ़ जाएगी। शहर में 12 और 13 को सरफेस विंड चलेगी जो बेहद सर्द होगी। इसकी गति 40-50 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

‎पारा सामान्य से 05.8 डिग्री अधिक

‎हवा की दिशा दक्षिण पश्चिमी हो जाने से दिन के तापमान में वृद्धि हो गई। अधिकतम पारा 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 05.8 डिग्री अधिक है। इस कारण लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। हवा की रफ्तार भी गिर गई। औसतन तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही हवाएं चलीं।अगला विक्षोभ 25 तक, देर तक चलेगी सर्दी

‎मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 48 घंटों में उत्तर पश्चिमी तेज हवाओं के कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों तक पहुंचने की संभावना है। आसमान साफ रहेगा। ऊंचे हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहने के आसार है। अगला विक्षोभ 25 फरवरी तक संभावित है। अब 13 या 14 फरवरी से तेज सर्द हवाओं से जो सर्दी शुरू होगी वह लंबी चलेगी।

Leave a Comment