अप्रैल माह में 10 प्रतिशत सिलेबस पूरा करना अनिवार्य, स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग का अल्टीमेटम, पढ़िए सूचना
बलिया)। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग Basic shiksha vibhag पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। साफ संदेश दे दिया गया है कि अब स्कूलों School में लापरवाही और ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।अप्रैल April के अकादमिक कैलेंडर के तहत 1 से 15 अप्रैल April तक “स्कूल चलो अभियान” school chalo abhiyan चल रहा है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। कक्षा 5 और 8 पास करने वाले बच्चों का अगली कक्षा Class में प्रवेश हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे बड़ा फोकस पढ़ाई पर रखा गया है।
विभाग vibhag ने साफ कर दिया है कि अप्रैल माह में ही हर कक्षा class का कम से कम 10 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा करना होगा। कक्षा class 6 से 8 तक हर पीरियड में 10 मिनट डिजिटल माध्यम से पढ़ाई study भी अनिवार्य कर दी गई है।कक्षा 1 के नए बच्चों के लिए “विद्या प्रवेश” कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है, वहीं छोटे बच्चों में बुनियादी पढ़ाई मजबूत करने के लिए रोजाना विशेष गतिविधियां कराने को कहा गया है।
स्कूलों School में हर सप्ताह “रीडिंग डे” Riding day मनाने और लाइब्रेरी library को सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। विद्यालय vidyalaya प्रबंधन समिति की बैठक, मेगा पीटीएम और अभिभावकों से सीधा संवाद भी अनिवार्य कर दिया गया है। बच्चों की पढ़ाई study अब केवल परीक्षा exam से नहीं, बल्कि लगातार आकलन के आधार पर तय की जाएगी। कमजोर छात्रों के लिए अलग से पढ़ाई कराने के भी निर्देश हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी BEO नवानगर पंकज कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र के 135 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों headmaster को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि सभी विद्यालय vidyalaya समय से चलें, 10 प्रतिशत सिलेबस हर हाल में पूरा हो और हर बच्चे का नामांकन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कहीं भी निर्देशों की अनदेखी मिली तो संबंधित प्रधानाध्यापक headmaster और जिम्मेदार कर्मचारियों karmchariyon पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।