Budget 2026 Update: सोलर एनर्जी पर बड़ा दांव, पीएम सूर्य घर योजना को ₹22,000 करोड़

Budget 2026 Update: सोलर एनर्जी पर बड़ा दांव, पीएम सूर्य घर योजना को ₹22,000 करोड़

Budget 2026: सोलर एनर्जी पर सरकार का बड़ा दांव, ₹22,000 करोड़ की सीधी मदद सरकार ने एक बार फिर साफ संकेत दे दिया है। देश का भविष्य क्लीन एनर्जी में है।

यूनियन बजट 2026 में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को लेकर सरकार का रुख पहले से ज्यादा मजबूत दिखा। इस बार बजट में इस सेक्टर का आवंटन बढ़ाकर ₹32,914.7 करोड़ कर दिया गया है। यह पिछले साल के मुकाबले करीब 30% ज्यादा है।

पीएम सूर्य घर योजना को मिला बड़ा सपोर्ट

बजट क सबसे बड़ी घोषणा पीएम सूर्य घर योजना को लेकर रही। इस योजना के लिए सरकार ने सीधे ₹22,000 करोड़ का प्रावधान किया है। यानी अब सोलर पावर को घर-घर तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। सरकार का मानना है कि रूफटॉप सोलर सिर्फ बिजली बिल घटाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह आम लोगों को सरकारी लाभ (government benefits) से जोड़ने का भी मजबूत तरीका है।

क्या कहता है Budget 2026 का officiala nnouncement

5 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट के मुताबिक, 2025-26 के लिए रिन्यूएबल एनर्जी का संशोधित अनुमान ₹25,301.22 करोड़ था, जिसे अब बढ़ाकर ₹32,914.7 करोड़ कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। इसका सीधा असर पड़ेगा:

सोलर और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर ग्रिड इंटीग्रेशन को मजबूत करने पर घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने पर

क्यों अहम है यह latest update

आज जब बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है, तब सोलर एनर्जी एक स्थायी समाधान बनकर उभर रही है। सरकार की कोशिश है कि आने वाले वर्षों में भारत एनर्जी ट्रांज़िशन के मामले में आत्मनिर्भर बने। योजनाओं के eligibility नियम, online process और important guidelines को भी धीरे-धीरे आसान किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सोलर सिस्टम अपनाएं।

निष्कर्ष

बजट 2026 में सोलर एनर्जी पर बढ़ाया गया फोकस साफ दिखाता है कि सरकार सिर्फ लक्ष्य तय नहीं कर रही, बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए फंडिंग भी मजबूत कर रही है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पीएम सूर्य घर योजना और दूसरे सोलर प्रोजेक्ट्स ज़मीनी स्तर पर कितनी तेजी से असर दिखाते हैं।

Leave a Comment