Gold price today : चांदी में 2% की गिरावट, सोना चढ़ा
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें दो प्रतिशत घटकर 2.5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गईं, जबकि सोना 700 रुपये बढ़कर 1,59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी 5,000 रुपये या 1.96 प्रतिशत घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गई, जो शुक्रवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।