Job Alert: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आई बंपर भर्ती, 30 तक करें आवेदन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया Central Bank of India ने युवाओं के लिए शानदार मौका देते हुए स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन notification जारी किया है। बैंकिंग सेक्टर में करियर Carrier बनाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 26 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ये पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर specialist officer के विभिन्न श्रेणियों में हैं, जिनमें तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े प्रोफाइल शामिल हो सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना जरूरी है: बीएससी, बीटेक/बीई, एमबीए MBA या पीजीडीएम उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले अपनी योग्यता और पात्रता की पूरी जांच जरूर कर लें।
आवेदन शुल्क
भर्ती Bharti के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है: अनुसूचित जाति/जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार: ₹175, अन्य सभी उम्मीदवार: ₹850
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से ऑनलाइन परीक्षा Exam और इंटरव्यू interview के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा Exam में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम चयन सूची जारी होगी।
आवेदन प्रक्रिया और तारीखें
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
संभावित ऑनलाइन परीक्षा: मई 2026
संभावित साक्षात्कार: जून 2026
उम्मीदवार बैंक Bank की आधिकारिक वेबसाइट website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।