शिक्षामित्र का बेटा बना असिस्टेंट कमिश्नर, पढ़िए सूचना
आदर्श समायोजित शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय नयाबांस में सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षामित्र के पुत्र के असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी बनने पर खुशी जताई गई। समारोह में ब्लाक क्षेत्र के शिक्षामित्रों ने एकत्र होकर अभिषेक राजपूत को सम्मानित किया।
पिता मारहरा में हैं शिक्षामित्र
ब्लॉक मारहरा में तैनात शिक्षामित्र डोरी सिंह वर्मा के पुत्र अभिषेक राजपूत के असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) बनने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रतीक चिन्ह व सम्मान देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। सम्मान समारोह में अभिषेक राजपूत ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को संबोधित करते हुए सफलता के मंत्र साझा किए।
अभिषेक ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करने से किसी भी ऊंचाई को प्राप्त किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि इनकी सफलता से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर यशवीर सिंह वर्मा, क्षेत्रपाल सिंह, भूरी सिंह वघेल, किशनपाल सिंह, मनोज कुमार, विपिन राघव, दिनेश कुमार वर्मा, भावना, अंजलि महेश्वरी, ममता, शिम्मी महेश्वरी, चंद्रभान सिंह, विमल कुमार, रामकुमार वर्मा, ललित यादव, जयराम सिंह यादव, नूतन, धर्म मित्रा, विमला प्रणव, आशा यादव व शशि यादव सहित कई शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
