UP News : शिक्षा मित्रों और आशाओं को मिले सम्मानजनक मानदेय

By Ravi Singh

Published on:

UP News

UP News : शिक्षा मित्रों और आशाओं को मिले सम्मानजनक मानदेय

फर्रुखाबाद: राज्य कर्मचारी महासंघ ने शिक्षा मित्रों और आशाओं के अलावा एनएचएम NHM कर्मियों की मांगों का भी पूरा समर्थन किया है। गुरुवार को सिविल अस्पताल लिंजीगंज में महासंघ की बैठक में संविदा कर्मियों samvida karmchariyon को सम्मानजनक मानदेय mandey दिये जाने की मांग उठायी गयी।

UP News
UP News

इसके साथ ही पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी प्रमुखत: से उठाते हुये इस मुहिम में जुटने का आह्वान किया गया। महासंघ की इस बैठक meeting में शिक्षक संघ, पीडब्लूडी संघ और शिक्षामित्र संघ के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सेदारी की। इस बैठक में महासंघ के महामंत्री प्रमोद दीक्षित ने कर्मचारियों को एकजुटता का संदेश दिया। कहा कि संविदा कर्मी पूरी तौर पर एकजुट रहें।

 उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वृहद स्तर पर मुहिम छेड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि एक्सरे टेक्नीशियन और जो आशायें कम मानदेय mandey पर काम कर रही हैं उनके हक के लिए भी आवाज बुलंद की जाएगी। महामंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा खत्म नहंी हुआ है इसे जोरदारी के साथ उठाया जा रहा है। आने वाले समय में संविदा कर्मचारियों samvida karmchariyon को इस मुहिम में साथ लेकर संघर्ष का विगुल फूंका जायेगा। इस बैठक meeting में अटल शुक्ला, महेंद्र वर्मा समेत विभिन्न कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया। आशायें भी इस बैठक में बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें 👉  शिक्षामित्रों को लेकर 6 जनवरी 2025 को हाईकोर्ट में होंगी सुनवाई

Leave a Comment