UP के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से? समर वेकेशन पर प्राइमरी-माध्यमिक के छात्रों की रहेगी मौज
अप्रैल महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी रफ्तार पकड़ने लगेगी. बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां भी शुरू हो जाती हैं. आइए जानते हैं इस बार यूपी के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब से शुरू होंगी? मौसम विभाग की माने तो यूपी में 10 अप्रैल के बाद से गर्मी का प्रकोप प्रतिदिन बढ़ सकता है. चिलचिलाती धूप भी परेशान कर सकती है
ये भी पढ़ें
LIC पॉलिसी बीच में छोड़ने पर भी मिलेगा ज्यादा पैसा, जानिए नियम
गर्मी अपने चरम पर होगी. गर्मी बढ़ते ही उत्तर प्रदेश के स्कूलों के छात्र गर्मी की छुट्टियां शुरू होने का इंतजार करने लगते हैं. तभी शासन स्तर पर स्कूलों में समर वेकेशन का ऐलान कर दिया जाता है इस बार भी पिछले साल की तारीख के आसपास ही उत्तर प्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां पड़ेंगी. जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां (Summer Vacations) पड़ सकती हैं
हालांकि, अभी इन छुट्टियों के लिए शासन स्तर पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. लेकिन माना जा रहा है कि इतने ही दिन यूपी के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा गर्मी की छुट्टियां यानी अभी बच्चों को करीब डेढ़ महीने और स्कूल जाना होगा. तब कहीं उन्हें चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी. गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही यूपी के स्कूलों में समर कैंप का भी आगाज हो जाएगा यूपी के स्कूलों में समर कैंप के जरिए बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज से भी जुड़ सकेंगे. बेसिक शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में भी जुट गया है
माना जा रहा है कि यूपी में 20 मई से 15 जून के बीच चुनिंदा विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किए जाएंगे. यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, स्किल और नई-नई गतिविधियों से रूबरू कराया जाएगा लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है. जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता