UP Rain Alert: भीषण गर्मी की मार झेल रहे यूपी वासियों के लिए खुशखबरी,इस दिन से बारिश की संभावना
लखनऊ। प्रदेशभर में गर्मी Garmi का सितम जारी है। पूरब से लेकर पश्चिमी इलाके लू की चपेट में हैं। बुंदेलखंड Bundelkhand और मध्यप्रदेश MP से सटे कुछ दक्षिणी जिलों District में गर्म हवा और लू के थपेड़ों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
रविवार से सक्रिय होगा नया विक्षोभ तो बदलेगा मौसम
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह Atul Kumar Singh ने बताया कि यूपी Uttar Pradesh में शुष्क पछुआ हवा के चलते कई जिलों District में लू चलने की स्थिति बनी है, लेकिन रविवार से एक नए विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की सक्रियता बढ़ सकती है, जिससे कई जिलों District में बूंदाबांदी की भी संभावना है। इस दौरान भीषण गर्मी Garmi से भी कुछ राहत मिल सकती है।