शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों को बड़ा संदेश बेसिक के मानदेय एवं स्थानांतरण पर दी यह बड़ी अपडेट

शिवकुमार शुक्ला का शिक्षामित्रों को बड़ा संदेश बेसिक के मानदेय एवं स्थानांतरण पर दी यह बड़ी अपडेट

प्रदेश के समस्त शिक्षामित्र भाइयों बहनों सम्मानित पदाधिकारी गणों आप सबको अवगत कराना है कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह मै लखनऊ अपने साथियों के साथ उपस्थित हुआ और श्रीमान अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा जी से मुलाकात किया शिक्षामित्र हितार्थ स्थानांतरण और कैशलेस जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया।।

निदेशक बेसिक शिक्षा श्रीमान प्रताप सिंह बघेल जी से मुलाकात कर वार्ता किया गया।।

बेसिक शिक्षा मित्रों के मानदेय संबंधी सूचना बहुत ही महत्वपूर्ण है विगत दो माह से मानदेय न मिलने के कारण सभी साथी लगातार संपर्क कर रहे हैं मैं आपको अवगत करना चाहता हूं कि शासन से बजट परियोजना को उपलब्ध हो गया है पटल सहायक छुट्टी पर हैं कल सुबह वह ऑफिस पहुंचेंगे और पहुंचने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ जाएगी जिसके उसके संबंध मै कल दोपहर के बाद सही सूचना आप सभी को दे दिया जाएगा कि जिले को लिमिट कब प्राप्त होगी।।

फर्रुखाबाद ,,चंदौली और कौशांबी की बकाया मानदेय के संबंध में आज विस्तृत चर्चा हुई पत्रावली वित्त विभाग में पटल सहायक श्री मृत्युंजय तिवारी जी ने बताया कि इसमें कुछ कमियां है जिसके संबंध में वित्त नियंत्रक जी से तत्काल वार्ता किया गया उन्होंने तत्काल प्रभाव से दो दिन के अंदर पत्रावली के निस्तारण की बात कही है ।।

मैं आप सभी को यह भी अवगत कराना चाहूंगा कि शीर्ष अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया है की जनगणना आयुक्त भारत सरकार द्वारा समस्त कर्मचारियों के स्थानांतरण पर तत्काल प्रभाव से 20 जून 2026 तक रोक लगा दिया गया है जो कि वर्तमान समय में हम लोगों के लिए अच्छा साबित नहीं हो सकता है।। परंतु निदेशक महोदय व अपर मुख्य सचिव महोदय ने यह आश्वासन दिया है कि अभी हम लोग आपस में बातचीत करके फिर आपके प्रकरण पर कोई उचित निर्णय लेने का काम करेंगे।।

संबंधित सभी सूचनाओं से अवगत होकर सभी अधिकारियों से मिलने के बाद अपने अगुवा हम सबके संरक्षक परम आदरणीय श्रीचंद शर्मा जी ,सदस्य विधान परिषद से मुलाकात कर संबंधित सभी प्रकरण से अवगत कराया गया मानदेय वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर मेरे द्वारा बधाई दिया गया और स्थानांतरण नीति पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कराए जाने का अनुरोध किया गया साथ ही माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कराए जाने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम सम्मान समारोह हेतु दिलाए जाने के संबंध में भी चर्चा किया गया।।

प्रतिनिध मंडल में सर्वश्री एसपी तिवारी जी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ,,श्री संजय शुक्ला जी महामंत्री राज कर्मचारी संयुक्त परिषद ,सतीश चंद्र श्रीवास्तव जी राज्य कर्मचारी संचित परिषद श्री कौशल कुमार सिंह जी प्रदेश संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ,, विनोद कुमार वर्मा जी प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ ,,अजय सिंह जी प्रदेश उपाध्यक्ष ,,सुशील तिवारी जिला अध्यक्ष फतेहपुर,,अजीत कुमार यादव जी जिला अध्यक्ष चंदौली ओम पटेल जी उपस्थित रहे।।

आपका
शिव कुमार शुक्ल
प्रदेश अध्यक्ष
Uppsms

Leave a Comment