फर्जी हाजिरी व अभद्रता के आरोप में सहायक अध्यापिका निलंबित, पढ़िए पूरी खबर
प्रयागराज: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपोजिट विद्यालय vidyalaya मेहिरा विकास खंड कौड़िहार की सहायक अध्यापिका वंदना द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) BSA अनिल कुमार ने शनिवार को विद्यालय vidyalaya का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका वंदना द्विवेदी बिना सूचना information के अनुपस्थित मिलीं।
बीएसए BSA की ओर से जारी आदेश में शिक्षिका पर गंभीर अनियमितता, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप लगाए गए हैं। विभागीय जांच में सामने आया कि वंदना द्विवेदी 25 नवंबर November 2025 से बिना किसी पूर्व सूचना information के लगातार विद्यालय vidyalaya से अनुपस्थित रहीं। इसके बावजूद उन्होंने उपस्थिति पंजिका में ओवरराइटिंग कर अपनी उपस्थिति दर्ज की, जिसे प्रथम दृष्ट्या फर्जी हाजिरी Fake attendance माना गया है।
आरोप है कि शिक्षिका ने न केवल शैक्षिक कार्यों में लापरवाही बरती, बल्कि छात्र-छात्राओं से अभद्र व्यवहार भी किया। इसके अलावा शासन के निर्देशों की अनदेखी, शिक्षण कार्य में रुचि न लेना और निर्धारित दायित्वों का पालन न करना जैसे गंभीर बिंदु भी जांच में सामने आए हैं।
कुल 10 आरोपों में प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के बाद विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन Suspended अवधि में शिक्षिका को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी BEO को सौंपी गई है, जो निर्धारित समय में रिपोर्ट Report देंगे।