HLB नक्शा कैसे बनाएं? जानिए सही तरीका, भूलकर भी न करें ये गलतियां

HLB नक्शा कैसे बनाएं? जानिए सही तरीका, भूलकर भी न करें ये गलतियां

जनगणना या हाउस लिस्टिंग के दौरान HLB (House Listing Block) तैयार करना सबसे जरूरी कामों में माना जाता है। कई बार छोटी-सी गलती आगे चलकर पूरे रिकॉर्ड को प्रभावित कर देती है। ऐसे में अगर आप HLB मैप बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

नीचे आसान भाषा में पूरा तरीका बताया गया है, जिससे आप साफ और व्यवस्थित HLB नक्शा तैयार कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने क्षेत्र को अच्छी तरह समझें

काम शुरू करने से पहले पूरे गांव, मोहल्ले या निर्धारित क्षेत्र का एक बार निरीक्षण जरूर करें।

यह देख लें कि कौन-कौन से घर उस एरिया में शामिल हैं और उसकी सीमा कहां तक जाती है। कई बार जल्दबाजी में कुछ मकान छूट जाते हैं, जिससे बाद में परेशानी बढ़ती है।

Jangdna

HLB मैप बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

रफ नक्शा तैयार करें

सबसे पहले एक साधारण रफ मैप बनाएं। इसे हाथ से भी बनाया जा सकता है।

मैप में इन चीजों को जरूर दिखाएं:

मुख्य सड़कें

गली और मोहल्ले

मंदिर, स्कूल या अन्य प्रमुख स्थान

एंट्री और एग्जिट रास्ते

साफ नक्शा बाद में वेरिफिकेशन में काफी मदद करता है।

सभी मकानों की सही नंबरिंग करें

हर घर को अलग और यूनिक नंबर दें।

नंबरिंग लगातार होनी चाहिए, जैसे:

1, 2, 3, 4…

ध्यान रहे कि कोई नंबर दो बार इस्तेमाल न हो और बीच में कोई नंबर छूटे भी नहीं। यही सबसे ज्यादा होने वाली गलती मानी जाती है।

HLB तैयार करते समय ये जानकारी जरूर लिखें

HLB फॉर्म या मैप में जरूरी विवरण साफ-साफ दर्ज करें:

राज्य का नाम

जिला

तहसील

गांव या शहर का नाम

HLB नंबर

कुल मकानों की संख्या

अगर जानकारी अधूरी रहती है तो बाद में रिकॉर्ड मिलान में दिक्कत आ सकती है।

फाइनल नक्शा साफ और समझने योग्य बनाएं

फाइनल मैप ऐसा होना चाहिए जिसे देखकर कोई भी व्यक्ति आसानी से पूरा क्षेत्र समझ सके।

सभी मकानों के नंबर सही स्थान पर दिखने चाहिए। सड़क, रास्ते और प्रमुख स्थान स्पष्ट दिखाई दें। बहुत ज्यादा कटिंग या ओवरराइटिंग से बचें।

एक बार पूरा क्षेत्र घूमकर जांच जरूर करें

मैप पूरा होने के बाद वेरिफिकेशन सबसे जरूरी चरण माना जाता है।

पूरे क्षेत्र में दोबारा जाकर चेक करें:

कोई मकान छूटा तो नहीं

नंबरिंग सही है या नहीं

नक्शे में सभी रास्ते स्पष्ट हैं या नहीं

थोड़ा अतिरिक्त समय देने से बाद की बड़ी परेशानी बच सकती है।

HLB मैप बनाते समय इन गलतियों से बचें

डुप्लीकेट नंबर बिल्कुल न दें

कोई मकान छूटना नहीं चाहिए

नक्शा साफ और पढ़ने योग्य रखें

जल्दबाजी में काउंटिंग न करें

Leave a Comment