लंबे समय से अनुपस्थित 9 शिक्षकों को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम, BSA ने जारी की सूची 

लंबे समय से अनुपस्थित 9 शिक्षकों को बर्खास्तगी का अल्टीमेटम, BSA ने जारी की सूची 

प्रयागराज: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), प्रयागराज ने जनपद के विभिन्न परिषदीय और संविलियन विद्यालयों में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 9 शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन शिक्षकों को पहले भी निवास के पते पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर अब इन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

BSA अनिल कुमार ने स्पष्ट किया है कि यदि ये शिक्षक 12 मई 2026 तक कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो यह मान लिया जाएगा कि वे शिक्षण कार्य के इच्छुक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में उनकी सेवा समाप्ति (Terminated) की कार्रवाई कर दी जाएगी, जिसके लिए शिक्षक स्वयं उत्तरदायी होंगे।

अनुपस्थित शिक्षकों की सूची

क्र.सं. शिक्षक का नाम पदनाम विद्यालय / विकास खंड कब से अनुपस्थित
1 वन्दना वर्मा स०अ० प्रा०वि० बंधवापर, करछना 01.01.2024
2 जया भार्गव स०अ० कम्पो०वि० जुगुनीडीह, बहरिया 15.02.2024
3 किरण त्रिपाठी प्र०अ० प्रा०वि० मिश्री, धनूपुर 21.11.2022
4 हेना परवीन स०अ० प्रा०वि० पीथीपुर, कौडिहार प्रथम 01.10.2021
5 रीता देवी स०अ० प्रा०वि० बरेठी, सैदाबाद 01.07.2020
6 ज्योति यादव स०अ० प्रा०वि० सरपतीपुर, बहादुरपुर 20.05.2025
7 आकांक्षा रस्तोगी स०अ० प्रा०वि० कोडापुर प्रथम, फूलपुर 22.07.2025
8 अंकिता साहू स०अ० प्रा०वि० खीरी रामगढ़, कोरांव 31.08.2025
9 असमत जहां स०अ० प्रा०वि० लखनपुर, भगवतपुर 07.01.2020

Leave a Comment