School Holidays : जिले में स्कूलों के समय में फिर हुआ परिवर्तन,सुबह 7:00 बजे से खुलेंगे सभी स्कूल

School Holidays : जिले में स्कूलों के समय में फिर हुआ परिवर्तन,सुबह 7:00 बजे से खुलेंगे सभी स्कूल

स्कूलों के समय में फिर हुआ परिवर्तन अब बच्चे 11:30 बजे तक रुकेंगे और टीचर 12:30 बजे तक रुकेंगे,सुबह 7:00 बजे से खुलेंगे सभी स्कूल

भीषण गर्मी एवं धूप को देखते हुए लखीमपुर खीरी के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा बोर्ड के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव संबंधी आदेश जारी किया है।

कार्यालय आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के निर्देशों के अनुपालन में 07 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक संचालित किया जाएगा।

आदेश में यह भी निर्देशित किया गया है कि विद्यार्थियों की छुट्टी के बाद सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं अपराह्न 12:30 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर डीबीटी, नामांकन, यू-डायस (UDISE), नव भारत साक्षरता सर्वे, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, अपर आईडी, ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ सहित विद्यालय से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कार्यों का निस्तारण करेंगे।

इसके अतिरिक्त, खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समयावधि में विकास क्षेत्र की गठित टास्क फोर्स के सदस्यों के माध्यम से आदेश का प्रभावी निरीक्षण एवं अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

Leave a Comment