दुःखद:- शिक्षामित्र की दर्दनाक मौत, जनगणना ड्यूटी और लगातार काम के दबाव में थे परेशान
परिजनों का दावा- जनगणना ड्यूटी और लगातार काम के दबाव में थे परेशान
कटरा मेदनीगंज में एक शिक्षामित्र की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बहलोलपुर निवासी योगेंद्र सरोज (35) ने कथित तौर पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
परिजनों के मुताबिक योगेंद्र सरोज गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार दोपहर वह विद्यालय से घर लौटे थे। घरवालों ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। उन्होंने आराम करने की बात कही और अपने कमरे में चले गए।

करीब दो बजे कमरे से अचानक फायरिंग की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तो योगेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली का निशान था और पास में तमंचा पड़ा मिला। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
चचेरे भाई विजय सरोज का आरोप है कि योगेंद्र पिछले कुछ समय से लगातार ड्यूटी के दबाव में थे। उनका कहना है कि पहले एसआईआर ड्यूटी और उसके बाद जनगणना कार्य की जिम्मेदारी मिलने से वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। परिवार का दावा है कि उन्होंने अधिकारियों से छुट्टी की मांग भी की थी, लेकिन राहत नहीं मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशांत राज ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के परिवार में पत्नी विभा सरोज और दो बेटियां रितिका व विनिता हैं। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है। देर रात परिजन पोस्टमार्टम जल्द कराने की मांग को लेकर डीएम आवास भी पहुंचे, हालांकि मुलाकात नहीं हो सकी।
सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि तमंचा कहां से आया।
समायोजन सूची जारी! अन्य जनपद की डाउनलोड करें
समायोजन सूची जारी! प्राथमिक और जूनियर सरप्लस शिक्षकों की लिस्ट जारी, तुरंत देखें अपना नाम PDF में
जनपद वरिष्ठता सूची, देखें सरप्लस टीचर्स की पूरी लिस्ट प्राथमिक/उच्च प्राथमिक डाउनलोड करें।
समायोजन सूची:इस जनपद ने जारी की प्राथमिक/जूनियर सरप्लस शिक्षक लिस्ट