BSNL के दो प्लान हुए सस्ते, 365 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग
BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर पेश किया है। मदर्स डे के मौके पर कंपनी ने अपने दो सालभर चलने वाले प्रीपेड प्लान सस्ते कर दिए हैं। अब 1499 रुपये और 2399 रुपये वाले एनुअल प्लान पर 5% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद यूजर्स को करीब 200 रुपये तक की बचत हो सकती है।
कंपनी के मुताबिक यह ऑफर 10 मई से 17 मई तक लागू रहेगा। खास बात यह है कि यह छूट केवल BSNL की आधिकारिक वेबसाइट और BSNL Selfcare App पर रिचार्ज करने पर ही मिलेगी। अगर यूजर किसी थर्ड पार्टी ऐप या दुकान से रिचार्ज कराता है तो इस ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा।
BSNL का 1499 रुपये वाला प्लान
यह प्लान उन यूजर्स के लिए अच्छा माना जा रहा है जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। साथ ही फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ दिया जाता है।
इसके अलावा यूजर्स को रोज 100 फ्री SMS मिलते हैं। डेटा की बात करें तो इस प्लान में कुल 24GB डेटा दिया जाता है। इस डेटा के इस्तेमाल पर कोई डेली लिमिट नहीं रखी गई है। यानी यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान की कुल वैलिडिटी 365 दिनों की है।
BSNL का 2399 रुपये वाला प्लान
BSNL का यह प्लान ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प माना जा रहा है। इसमें भी पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।
यूजर्स को हर दिन 100 फ्री SMS दिए जाते हैं। वहीं डेटा के तौर पर रोज 2GB हाई स्पीड इंटरनेट मिलता है। इस तरह पूरे साल में कुल 730GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है।
किन यूजर्स को होगा ज्यादा फायदा?
अगर आप केवल कॉलिंग और हल्के इंटरनेट इस्तेमाल के लिए प्लान लेना चाहते हैं तो 1499 रुपये वाला प्लान बेहतर हो सकता है। वहीं रोजाना ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए 2399 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।
लंबी वैलिडिटी वाले ये प्लान उन लोगों के लिए भी उपयोगी हैं जो बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से बचना चाहते हैं।