तैनाती: इस जनपद को मिली नई बीएसए
लखनऊ से बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ी एक अहम प्रशासनिक तैनाती की खबर सामने आई है। समग्र शिक्षा (बेसिक) लखनऊ में विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत आकांक्षा रावत को अब श्रावस्ती जिले का नया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाया गया है। विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
बताया गया है कि बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की ओर से गुरुवार को स्थानांतरण और तैनाती आदेश जारी किए गए। आदेश में आकांक्षा रावत को तत्काल प्रभाव से अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई तैनाती के बाद अब श्रावस्ती जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारी आकांक्षा रावत संभालेंगी। विभागीय स्तर पर इसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में जिले में शिक्षा व्यवस्था, विद्यालय संचालन और विभागीय कार्यों की निगरानी में तेजी देखने को मिल सकती है।
शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस आदेश को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं जिले के परिषदीय विद्यालयों से जुड़े कई लंबित कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी अब नई बीएसए की भूमिका अहम मानी जा रही है।