School Closed: 27 दिन बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश, जानिए छुट्टियों की पूरी वजह
गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और इसी बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अलीगढ़ जिले के परिषदीय विद्यालयों में 27 दिनों का ग्रीष्मावकाश घोषित कर दिया गया है। बढ़ते तापमान और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले में संचालित सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय 20 मई से 15 जून तक बंद रहेंगे। इस दौरान स्कूलों में नियमित पठन-पाठन पूरी तरह स्थगित रहेगा। छुट्टियों का लाभ जिले के हजारों छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
https://drive.google.com/file/d/1ttbq-e3bSPKFQMClQ8vgN6EVzNQATijB/view?usp=drivesdk
कब कहां गर्मी और लू की संभावना
IMD ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी भीषण लू चलने का अनुमान लगाया है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 मई तक और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 19 मई के बीच भी लू की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना और विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में 19 मई तक लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ऐसे में स्कूली छात्रों को गर्मी की छुट्टियां थोड़ी राहत दे सकती है।
UP Schools Summer Vacation Kab hai? ये है अपडेट
स्कूलों की छात्रों के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश में सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपी के स्कूलों में 20 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। नोएडा और गाजियाबाद में भी 20 मई से स्कूलों में समर वेकेशन शुरू होगा।
यूपी के स्कूल कब तक बंद रहेंगे?
यूपी के स्कूल 27 दिन तक बंद रहेंगे। यूपी बेसिक शिक्षा सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यूपी के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होंगी और 15 जून 2026 तक चलेंगी। हालांकि 9वीं, 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को एक्सट्रा क्लासेस के लिए 20 मई के बाद कुछ दिनों के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है इसकी जानकारी उचि समय पहले दे दी जाएगी। दिल्ली में भी 9वीं 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों को 23 मई तक एक्सट्रा क्लासेस के लिए स्कूल आने को कहा गया है, जबकि अन्य क्लासेस के समर वेकेशन 11 मई से शुरू हो चुके हैं और स्कूल 1 जुलाई 2026 को खुलेंगे।
अलीगढ़ जिले में कुल 2115 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। भीषण गर्मी और लू के बढ़ते असर को देखते हुए ग्रीष्मावकाश का यह निर्णय अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।
स्कूल बंद रहने के दौरान शिक्षकों को विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्यों के लिए बुलाया जा सकता है। वहीं बच्चों से भी अपील की गई है कि वे गर्मी से बचाव करें, पर्याप्त पानी पिएं और दोपहर में बाहर निकलने से बचें।
स्व-गणना करते समय करेंट लोकेशन ऐसे करें ऑटोमैटिक सेलेक्ट, जानिए आसान तरीका