समायोजन स्पेशल समायोजन किसका???

समायोजन स्पेशल समायोजन किसका???

समायोजन 2026 को लेकर शिक्षकों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सरप्लस शिक्षकों को उन्हीं विद्यालयों में समायोजित किए जाने की संभावना बताई जा रही है, जहां प्राथमिक विद्यालयों में शून्य या एकल शिक्षक कार्यरत हैं। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार तीन से कम शिक्षक होने पर वहां भी समायोजन किया जा सकता है।

बताया जा रहा है कि जिन प्राथमिक विद्यालयों में पहले से तीन या उससे अधिक शिक्षक मौजूद हैं तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार तीन या उससे अधिक शिक्षक कार्यरत हैं, वहां किसी भी सरप्लस शिक्षक का समायोजन नहीं किया जाएगा।

इस सूचना के सामने आने के बाद शिक्षकों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से विस्तृत आधिकारिक आदेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

✍️ निर्भय सिंह, लखनऊ।

Leave a Comment