ACS बैठक में समायोजन को लेकर बड़ा संदेश, बीएसए को दिए गए स्वतंत्र निर्णय के निर्देश

ACS बैठक में समायोजन को लेकर बड़ा संदेश, बीएसए को दिए गए स्वतंत्र निर्णय के निर्देश

उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में चल रही समायोजन प्रक्रिया को लेकर अपर मुख्य सचिव (ACS) की बैठक में महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। बैठक में सभी बीएसए को स्पष्ट रूप से कहा गया कि समायोजन की प्रक्रिया जिला स्तर पर तय की जाए और इसमें शासन सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा।

जानकारी के अनुसार ACS ने कहा कि इस मामले में जिला अधिकारी अध्यक्ष हैं, इसलिए स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिया जाए। शासन की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अब उसी के आधार पर जिला स्तर पर कार्रवाई की जिम्मेदारी बीएसए की होगी।

बैठक में यह भी कहा गया कि वरिष्ठ शिक्षकों के समायोजन पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं हेडमास्टर के मुद्दे पर फिलहाल कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई और इस विषय पर अधिकारी मौन रहे।

इसके अलावा यह निर्देश भी दिए गए कि यदि कोई शिक्षक स्वेच्छा से समायोजन लेना चाहता है तो उससे undertaking लेकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि एक ही विद्यालय में एक विषय के दो शिक्षक न रहें।

अधिकारियों को यह भी बताया गया कि यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो जिला अधिकारी से संपर्क कर समाधान किया जाए। इस बैठक के बाद अब समायोजन प्रक्रिया को लेकर जिलों में तेजी आने की संभावना मानी जा रही है।

Leave a Comment