गर्मियों की छुट्टियों में भी शिक्षकों को करनी होगी ड्यूटी, बिना अनुमति जिला छोड़ने पर रोक
कृपया संलग्न जिला मजिस्ट्रेट महोदय, प्रतापगढ़ के आदेश संख्या / जे०ए०/2007/2026-27 दिनांक 19. 05.2026 का सन्दर्भ ग्रहण करें, उल्लखित है कि “माह’ मई एवं जून 2026 में उतार प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षायें यथा-बी०एड० प्रवेश परीक्षा (दिनांवा 31.05.2026), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक लिखित परीक्षा (दिनांक 03 एवं 04 जून, 2026), उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 (दिनांक 08. 09 एवं 10 जून, 2026), प्रवक्ता (पुलिस/महिला) राजकीय इण्टर कालेज (प्रा०) परीक्षा 2026 तथा नीट प्रवेश परीक्षा-2026 (दिनांक 21 जून, 2026) को आयोजित होने के कारण केन्द्र व्यवस्थापक / सहायक केन्द्र व्यस्थापक/परीक्षा सहायक/कक्ष निरीक्षक इत्यादि की ड्यूटी लगायी जानी है. जिस हेतु राजकीय / अशासकीय / प्राथमिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापकों/प्रवकता/सहायक अध्यापकों की ड्यूटी लगायी जानी है। दिनांक 20 मई, 2026 से दिनांक 30 जून, 2026 तक ग्रीष्मावकाष होने के कारण अधिकांश प्रधानाचार्यों / प्रधानाध्यापकों / प्रवक्ता / सहायक अध्यापकों जनपद मुख्यालय छोड़कर गृह जनपद अथवा कहीं भ्रमण हेतु चले जाते हैं। अतः निर्देशित किया जाता है कि जनपद में नाह मई व जून, 2020 में उ०प्र०शासन द्वारा विभिन्न भर्ती परीक्षायें आयोजित होने वो कारण राजकीय/अशासकीय/प्राथनिक विद्यालय/उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों / प्रवक्ता / सहायक अध्यापकों को ग्रीष्मावकाश ने जनपद मुख्यालय न छोडने तथा विभिन्न परीक्षाओं में ड्यूटी लगाये जाने पर अपने दाविचों का निवर्हन सुचिता पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रकरण उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित विभिन्न
परीक्षाओं से सम्बन्धित है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता / लापरवाही कदापि न बरती जाय।” अस्तु जिला मजिस्ट्रेट महोदय, प्रतापगढ़ आदेश दिनांक 19.05.2026 की प्रति संलग्न करते हुए निर्देशित किया जाता है कि उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। प्रकरण अत्यन्त महत्वपूर्ण आवश्यक है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता क्षम्य न होगी। संलग्नक उक्तवत।
