निष्ठा प्रशिक्षण 2026-27 शुरू: दीक्षा पोर्टल पर शिक्षकों का नामांकन अनिवार्य, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। सत्र 2026-27 में NISHTHA (National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement) प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एक बार फिर DIKSHA Portal के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सभी BSA, DIET प्राचार्य, BEO, SRG, ARP, DIET मेंटर एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी संबंधित शिक्षकों का निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन कराते हुए प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाना अनिवार्य होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
Enrollment Start Date: 21 मई 2026
Enrollment Last Date: 31 अगस्त 2026
Course Closing Date: 15 सितंबर 2026
किन शिक्षकों को कौन सा कोर्स करना होगा?
Category-I: NISHTHA ECCE
(Pre-Primary से कक्षा 2 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
यह कोर्स प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) से संबंधित है। इसमें छोटे बच्चों के सीखने के तरीके, खेल आधारित शिक्षण और बुनियादी कौशल विकास पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Category-II: NISHTHA FLN
(कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
FLN (Foundational Literacy and Numeracy) कोर्स में बच्चों की भाषा एवं गणितीय क्षमता मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
Category-III: Advanced Courses
(कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
इस श्रेणी में कई आधुनिक एवं उपयोगी विषयों पर कोर्स शामिल किए गए हैं, जैसे:
Cyber Hygiene Practices
Environmental Hazards of E-Waste
Action Research
Catch the Rain अभियान
विभाग ने दिए सख्त निर्देश
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि संबंधित शिक्षकों का समय से नामांकन हो और निर्धारित तिथि तक प्रशिक्षण पूर्ण कराया जाए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण क्षमता, तकनीकी समझ एवं आधुनिक शिक्षा पद्धतियों को मजबूत बनाना है।
DIKSHA पोर्टल पर ऐसे करें नामांकन
DIKSHA पोर्टल पर लॉगिन करें
संबंधित NISHTHA कैटेगरी का चयन करें
कोर्स में Enrollment करें
सभी मॉड्यूल पूरे करें
Assessment पूरा कर Certificate डाउनलोड करें
निष्ठा कोर्स कैटेगरी (संबंधित कक्षा एवं लिंक)
*NISHTHA Category I: ECCE (Pre-Primary से कक्षा 2 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
👉
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1126§ion=2373
*NISHTHA Category II: FLN (कक्षा 3 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
👉https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1128§ion=2371
*NISHTHA Category III: Advanced Courses (कक्षा 6 से 12 तक पढ़ाने वाले शिक्षकों हेतु)
1. Cyber Hygiene Practices: Personal Digital Devices
👉
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1123§ion=2376Environmental
2. Hazards of E-Waste:
👉
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1124§ion=2378
3. Action Research:
👉
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1120§ion=2377
4. Catch the Rain।
👉
https://learning.diksha.gov.in/diksha/course.php?id=1121§ion=2379
*नोट (महत्वपूर्ण):🚩
*1. निष्ठा प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश।
https://drive.google.com/file/d/19TaOWSFSjLuFDgmX1iCOud88bdiOWZOr/view?usp=sharing
2. DIKSHA Support पर समस्या दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया)
👉
https://drive.google.com/file/d/1DdkRp3LZVR4RCgkIs2EukxhBy8Ly9GRR/view?usp=sharing
आज्ञा से,
महानिदेशक,
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश