Homeguard Result Update: होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा, जानिए यहां ताज़ा अपडेट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में होमगार्ड Homeguard जवानों के 41,424 पदों पर चल रही भर्ती का इंतजार अब खत्म होने वाला है। *भर्ती परीक्षा Exam का अंतिम परिणाम सितंबर 2026 में जारी होगा। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi adityanath ने चयनित जवानों को सीपीआर और फर्स्ट एड की अनिवार्य ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए हैं।
सीएम cm ने जवानों को फर्स्ट एड का प्रशिक्षण देने का दिया आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ CM Yogi adityanath ने रविवार को होमगार्ड संगठन की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि होमगार्ड Homeguard संगठन प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा जनसेवा का महत्वपूर्ण स्तंभ है। इसको अधिक सक्षम, प्रशिक्षित, तकनीकी दक्ष और आधुनिक बनाना चाहिए। सीएम CM ने कहा कि पुलिस व होमगार्ड का जवान समाज का फर्स्ट रिस्पांडर होता है। किसी भी घटना में पीड़ित के पास सबसे पहले यही पहुंचते हैं, इसलिए इन्हें *सीपीआर व फर्स्ट एड की अनिवार्य रूप से ट्रेनिंग दी जाए* और गोल्डन आवर के महत्व के बारे में भी बताया जाए।