शिक्षामित्रों को जून महीने में केवल मिलेंगे 9 हजार रुपए का मानदेय, जानिए क्या है वज़ह

शिक्षामित्रों को जून महीने में केवल मिलेंगे 9 हजार रुपए का मानदेय, जानिए क्या है वज़ह

शिक्षामित्रों को जून महीने में नहीं मिलेगा पूरा 18 हजार रुपए का मानदेय उन्हें जून महीने का आधा मानदेय यानी नौ हजार रुपए मिलेगे आइए पढ़ते हैं पूरी खबर क्या हैं पूरा मामला हम आपको बता दें की पहले शिक्षामित्रों को दस हजार मानदेय मिलता था इसलिए उन्हें जनवरी में पांच हजार और जून में पांच हजार रुपए मिलता था लेकिन अप्रैल से शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि हो गई है तो उनमें अब जून महीने में आधा मानदेय यानी नौ हजार रुपए का मानदेय मिलेगा

क्यों मिलेगा शिक्षामित्रों को जून का आधा मानदेय, जानिए

शिक्षामित्रों को छुटि्टयों का मानदेय नहीं मिलता हैं इसलिए शीतकालीन अवकाश पर जनवरी महीने में उन्हें आधा मानदेय मिलता है तथा जून महीने में उन्हें आधा मानदेय मिलता है क्योंकि शिक्षामित्र संविदा आधारित कर्मचारी हैं इसलिए उन्हें 11 महीने का मानदेय दिया जाता है

शिक्षामित्रों की 12 माह का मानदेय देने की मांग तेज

शिक्षामित्रों द्वारा लगातार मानदेय वृद्धि की मांग की जा रहीं थीं जिसको सरकार ने पूर्ण कर दिया है अब शिक्षामित्रों द्वारा 12 महीने के मानदेय देने की मांग जोरों से चल रही है अब देखना यह होगा चुनाव भी है तो क्या सरकार चुनाव से पहले शिक्षामित्रों की यह छोटी छोटी मांगे पूरी करती है

Leave a Comment