PPF अकाउंट में जमा रकम से मिल सकता है लोन, जानिए कब और कैसे उठा सकते हैं फायदा, आइए पढ़े डिटेल्स

PPF अकाउंट में जमा रकम से मिल सकता है लोन, जानिए कब और कैसे उठा सकते हैं फायदा, आइए पढ़े डिटेल्स

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) को आमतौर पर लंबी अवधि की बचत और रिटायरमेंट फंड Fund के रूप में देखा जाता है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि इसमें जमा पैसा paisa मैच्योरिटी तक लॉक lock रहता है और जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग करना आसान नहीं होता.लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि पीपीएफ खाते PPF account के खिलाफ लोन Loan लेने की सुविधा भी उपलब्ध होती है. यह विकल्प उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है जिन्हें अचानक पैसों paiso की जरूरत पड़ जाए, लेकिन वे अपनी लंबी अवधि की बचत को तोड़ना नहीं चाहते.

हर समय नहीं मिलती लोन की सुविधा

पीपीएफ खाते PPF Account पर लोन loan लेने का विकल्प हमेशा उपलब्ध नहीं रहता. इसके लिए एक निश्चित समय सीमा तय की गई है. खाता Account खुलने के तीसरे वित्तीय वर्ष Years से लेकर छठे वित्तीय वर्ष तक ही लोन loan लिया जा सकता है. उदाहरण के तौर पर यदि किसी व्यक्ति ने 2022 में पीपीएफ खाता PPF account खोला है, तो वह निर्धारित अवधि के दौरान ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएगा. इस समय सीमा के बाद खाते Account से आंशिक निकासी के नियम लागू हो जाते हैं और लोन की सुविधा समाप्त हो जाती है. इसलिए इस विकल्प का फायदा उठाने के लिए सही समय की जानकारी information होना बेहद जरूरी है.

कितनी राशि मिल सकती है?

पीपीएफ लोन PPF loan की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपकी अपनी बचत के आधार पर दिया जाता है. हालांकि इसकी एक सीमा भी तय है. खाताधारक अपने पीपीएफ बैलेंस PPF Balance का अधिकतम 25 प्रतिशत तक ही लोन loan ले सकता है. खास बात यह है कि यह गणना मौजूदा बैलेंस के आधार पर नहीं बल्कि दो साल Year पहले खाते Account में मौजूद राशि के आधार पर की जाती है. इसलिए कई बार लोगों को उम्मीद से कम रकम मिलती है. सरकार Government ने यह सीमा इसलिए रखी है ताकि लोग अपनी रिटायरमेंट बचत का बड़ा हिस्सा समय से पहले उपयोग न कर सकें.

कम ब्याज दर बनाती है खास
पीपीएफ लोन PPF loan का सबसे बड़ा फायदा इसकी कम ब्याज दर है. आमतौर पर इस पर लगने वाला ब्याज पीपीएफ PPF की मौजूदा ब्याज दर से केवल 1 प्रतिशत अधिक होता है. यदि इसकी तुलना पर्सनल लोन personal loan या क्रेडिट कार्ड creadit card के ब्याज से की जाए तो यह काफी सस्ता विकल्प माना जाता है. यही वजह है कि छोटी अवधि के लिए धन की जरूरत पड़ने पर कई वित्तीय विशेषज्ञ इसे बेहतर विकल्प मानते हैं. हालांकि यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जिस राशि के खिलाफ लोन लिया गया है, उसका पूरा लाभ तब तक नहीं मिल पाता जब तक लोन loan वापस नहीं चुका दिया जाता.

चुकाने के लिए मिलता है पर्याप्त समय
पीपीएफ लोन PPF loan को चुकाने के लिए खाताधारक को 3 साल Year तक का समय दिया जाता है. व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार किस्तों में या एकमुश्त भुगतान करके लोन चुका सकता है. सामान्य तौर पर पहले मूलधन और बाद में ब्याज का भुगतान किया जाता है. लेकिन यदि निर्धारित अवधि के भीतर भुगतान नहीं किया जाता, तो ब्याज दर बढ़ सकती है. ऐसे में जो लोन loan शुरुआत में सस्ता और सुविधाजनक लग रहा था, वह महंगा भी साबित हो सकता है. इसलिए समय पर भुगतान करना बेहद महत्वपूर्ण important माना जाता है

Leave a Comment