अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक प्रपत्र

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के संबंध में आवश्यक प्रपत्र

अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु आवेदन करने वाले समस्त साथी अपने जनपद के आदेश के उपरांत कार्यालय द्वारा मांगे गए समस्त प्रपत्रों सहित जल्द से जल्द आवेदन करना सुनिश्चित करें , जनपद स्तर पर दो फाइल डॉक्यूमेंट संबंधित जमा होगी जिसमें एक फाइल जनपद स्तर पर रहेगी तथा एक फाइल आगे प्रेषित किए जाने की उम्मीद है, कुछ जनपदों में रिकॉर्ड रखने के लिए विकास क्षेत्र स्तर पर भी एक फाइल मांगा जा रहा है,

अतः आप समस्त कम से कम तीन फाइल अवश्य तैयार कर लें

विभिन्न जनपद व ब्लॉकों में थोड़ा बहुत कम या ज्यादा प्रपत्र की मांग हो सकती है फिर भी अधिकांश जगह मांगे जा रहे संभावित प्रपत्र की सूची निम्नवत है

निम्न डॉक्यूमेंट सहित अपनी फाइल सर्वप्रथम हेडमास्टर इंचार्ज से आवेदन फार्म को सत्यापित कराते हुए तथा खंड शिक्षा अधिकारी महोदय से अग्रसारित करवा कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दो प्रति में जमा करना है,

1- अन् तर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु आवेदन फॉर्म की प्रति। (आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरा हो तथा इंचार्ज/ प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी से हस्ताक्षरित व मोहर लगा हुआ हो)

2-फोटो युक्त पहचान पत्र

3- ई०सर्विस बुक की प्रति
4- प्रथम नियुक्ति आदेश की प्रति

5- प्रथम नियुक्ति पर कार्यभार ग्रहण की प्रति

6-वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति व कार्यभार ग्रहण संबंधी प्रपत्र ट्रांसफर या प्रमोशन के बाद नियुक्ति हुई है तो संबंधित आदेश व कार्यभार ग्रहण की प्रति

7- आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रति।

8-दिव्यागता की स्थिति में सक्षम स्तर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से निर्गत न्यूनतम 40% की दिव्यंगता प्रमाण पत्र

यूडीआईडी कार्ड यदि उपलब्ध हो अथवा उसका नंबर

9-कैंसर से पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने की दशा में सरकारी अस्पताल का प्रमाण पत्र तथा यदि निजी अस्पताल से इलाज कराया जा रहा है तो मेडिकल प्रपत्र सहित सक्षम शासकीय अधिकारी/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र

10-पति पत्नी दोनों ही परिषदीय शिक्षक होने की दशा में सक्षम स्तर से

✅ निर्गत विवाह प्रमाण पत्र

✅ दोनों लोगों की सर्विस बुक की छाया प्रति

✅ नियुक्ति प्राधिकारी अर्थात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निर्गत सेवा प्रमाण पत्र,,,

ध्यान रहे कि सेवा प्रमाण पत्र नवीनतम हो,,
11-यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका अपने अविवाहित पुत्र या पुत्री के संबंध में या उनके आधार पर स्थानांतरण हेतु आवेदन कर रहे हैं तो ₹100 के स्टांप पर साक्ष्य सहित शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा साथ ही फोटो युक्त पहचान पत्र भी संलग्न करना होगा

उक्त के अतिरिक्त यदि आपके जनपद से जेष्ठता संबंधी शपथ पत्र या अन्य कोई विशेष प्रपत्र मांगा जा रहा हो तो उसे साथ में अवश्य संलग्न करें,,,

समस्त साथी फाइल के ऊपर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण 2026

अपना नाम

विद्यालय

ब्लॉक

जनपद

मानव संपदा आईडी

मोबाइल नंबर

आदि स्केच या पेन से अवश्य अंकित करें,,,

सहयोगार्थ प्रेषित

*Exclusive*🚩

Leave a Comment