जुलाई महीने में शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों को दिया जाएगा पांच दिवसीय प्रशिक्षण, महानिदेशक महोदया ने जारी किए निर्देश
Praygraj: बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag ने शैक्षिक सत्र 2026-27 में निपुण भारत मिशन nipun Bharat mission के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से हासिल करने के लिए प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों vidyalaya के शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों shikshamitro के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा मोनिका रानी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार एफएलएन FLN (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) तथा एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित यह प्रशिक्षण जुलाई July में ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों Teacher’s की क्षमता वृद्धि, कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाना तथा विद्यार्थियों में बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं का विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए 52.73 करोड़ crore का बजट budget जारी किया गया है।
प्रशिक्षण की विधि
बीएसए BSA अनिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों Teacher’s को नई अकादमिक रणनीतियों, दैनिक शिक्षण योजना, टीएलएम, पुस्तकालय पुस्तकों तथा अन्य शिक्षण सामग्रियों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों students के अधिगम स्तर के आकलन, आवश्यकता आधारित सहयोग और रिमेडियल शिक्षण पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रशिक्षण व्यवस्था के तहत पहले राज्य स्तर पर प्रशिक्षित संदर्भदाताओं को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद विकासखंड स्तर पर शिक्षकों Teacher’s के प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे। प्रत्येक एआरपी ARP और डायट मेंटर्स की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनी रहे। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगा। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सामग्री, प्रस्तुतीकरण और वीडियो आधारित गतिविधियों के माध्यम से ‘करके सीखने’ का अवसर दिया जाएगा।