सरप्लस शिक्षक 18 तक तबादले के लिए कर सकेंगे आवेदन, पढ़िए सूचना
शाहजहांपुर: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों vidyalaya में सरप्लस शिक्षकों Teacher’s के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर डीआईओएस Dios कार्यालय ने संबंधित विद्यालयों vidyalaya को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।सरप्लस शिक्षकों Teacher’s की सूची जारी होने के बाद उन्हें नई तैनाती के लिए विकल्प देने का अवसर मिलेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सरप्लस शिक्षक 18 जून June तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद डीआईओएस Dios कार्यालय 25 जून June तक प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर अनुमोदन के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजेगा। स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30 जून June तक शिक्षकों Teacher’s को कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
शिक्षक स्वयं आवेदन कर अपनी पसंद के विद्यालयों का विकल्प देंगे, उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार वरीयता के आधार पर बेहतर तैनाती का अवसर मिल सकेगा। वहीं आवेदन न करने वाले सरप्लस शिक्षकों Teacher’s का समायोजन रिक्त पदों के सापेक्ष विभाग अपनी आवश्यकता के अनुसार किसी भी विद्यालय में कर सकेगा। सरप्लस शिक्षकों Teacher’s के निर्धारण में विद्यालय में सबसे बाद में नियुक्त या तैनात शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर सरप्लस माना जाएगा। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि शासन और निदेशक माध्यमिक शिक्षा के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जाएगी।