BEO पर उत्पीड़न का आरोप, सहायक शिक्षक ने भेजा इस्तीफा
सिंहपुर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सहायक शिक्षक आशुतोष शुक्ल ने अपने पद और शिक्षक सेवा से इस्तीफा मुख्यमंत्री CM औरn जनसुनवाई पोर्टल Portal पर भेजने का दावा किया है। उन्होंने बीईओ BEO सिंहपुर की कार्यशैली और व्यवहार को इसका कारण बताया है।
आशुतोष शुक्ल ने भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि बीआरसी brc में तैनात कर्मचारियों karmchariyon की ओर से मुख्यमंत्री CM को भेजे गए शिकायती पत्र के बाद उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने बीईओ BEO पर अभद्र व्यवहार, अपमानित करने, निलंबन और बर्खास्तगी की धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही मानव संपदा पोर्टल Manav sampda portel के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया है। बीईओ BEO हरिओम तिवारी ने शिक्षक teacher की ओर से लगाए आरोपों को गलत बताया है। कहा कि उन्हें शिक्षक teacher की ओर से इस्तीफा भेजे जाने की कोई जानकारी नहीं है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA संजय तिवारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए बहादुरपुर के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सचान और तिलोई के बीईओ BEO रामकिशन कश्यप की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम 18 जून June को संबंधित पक्षों के बयान दर्ज करेगी। जांच रिपोर्ट report के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।