613 परिषदीय विद्यालयों से टैबलेट गायब, जांच शुरू, पढ़िए पूरी खबर
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों parishdiya vidyalaya में डिजिटल शिक्षा digital shiksha को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध कराए गए 613 टैबलेट गायब हो गए हैं। विभागीय समीक्षा में इस पर सवाल खड़े हुए तो मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag के तहत संचालित परिषदीय विद्यालयों vidyalaya में शिक्षण कार्य को तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से टैबलेट वितरित किए गए थे। इनका उपयोग शिक्षकों Teacher’s को ऑनलाइन रिपोर्टिंग, शैक्षिक सामग्री के संचालन, विभागीय एप्लिकेशन और विभिन्न योजनाओं Yojnaon के क्रियान्वयन में करना था। इसके लिए विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों headmaster को कंपोजिट ग्रांट से इंटरनेट रिचार्ज और अन्य आवश्यक खर्च करने के निर्देश भी दिए गए थे। हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा में पता चला कि 613 टैबलेटों की कोई जानकारी नहीं है। कहीं ये खराब पड़े हैं, कहीं विद्यालयों vidyalaya में उपलब्ध नहीं हैं और कई स्थानों पर तो उनके उपयोग का कोई रिकॉर्ड record नहीं है। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है।
अपर परियोजना निदेशक ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA से मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। बीएसए BSA विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को जानकारी information करके पूरी रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है।