सरकार कराएगी विभागीय TET? शिक्षामित्र संघ ने CM योगी से की बड़ी मांग, जानिए पूरा मामला
एक संविधान में दो विधान नही चलेगा
=========================
प्रदेश के समस्त सम्मानित शिक्षामित्र भाइयों बहनों कल एक पत्र विभागीय टेट की संभावित तैयारी के संम्बध में शासन से जारी हुआ है कि अध्यापकों के टेट और नान टेट की सूचना सरकार ने प्राप्त करना चाहा है।।
जैसा कि इससे पूर्व शिक्षा मित्रों की सूचना भी संकलित कराई जा चुकी है ।।
अगर उत्तर प्रदेश की सम्मानित सरकार शिक्षकों को विभागीय टेट कराकर लाभ प्रदान करने का काम करेगी तो उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ प्रदेश के टेट/सीटेट पास शिक्षा मित्रो को समायोजित करने के साथ-साथ जितने भी साथी हमारे नान टेट है उनको विभागीय टेट कराकर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित करने की मांग को गंभीरता से आगे बढ़ाएगा ।।
इसके सम्बंध में अपने सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियो के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से वार्ता करेंगे, माननीय मंत्री से वार्ता करेंगे कि विभागीय टेट का लाभ शिक्षामित्र को भी मिले क्योंकि एक ही परिसर में दो विधान नहीं चलेगा ।।
इसलिए आप सब सक्रियता के साथ एकजुट रहिए इस महा अभियान में सबको जोर लगाना होगा और हम सब संवाद से समाधान की यात्रा में निश्चित रूप से सफलता की और आगे बढ़ेंगे आवश्यकता पड़ी तो आगामी दिनों में विशाल कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा ।।
धन्यवाद
आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष
पूरी टीम उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ उत्तर प्रदेश।।