Breaking Update : जनगणना: जिले में निम्नलिखित स्थिति में स्थलीय सत्यापन करने के संबंध में आदेश जारी
प्रयागराज जिले में निम्नलिखित स्थिति में स्थलीय सत्यापन करने के संबंध में आदेश जारी –
1- रिक्त जनगणना घरों की संख्या 30 से अधिक हो
2- जनसंख्या 300 से कम हो
3- जनगणना मकानों की संख्या 70 से कम हो
4- बंद मकानों की संख्या 30 से अधिक हो
कार्यालय जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी, प्रयागराज द्वारा जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। यह पत्र समस्त तहसीलदारों, चार्ज अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों, कैंटोनमेंट बोर्ड तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।
जारी निर्देशों के अनुसार भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत सभी मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) में मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संपादित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। विभाग द्वारा बताया गया है कि सभी चार्जों में HLB कम्पलीशन का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, किन्तु 14 जून 2026 को जनगणना निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी चार्जों में अनुमापित जनसंख्या कवरेज के सापेक्ष विसंगतियां पाए जाने की संभावना व्यक्त की गई है।
इसी क्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी भी HLB में निम्नलिखित में से कोई एक अथवा सभी स्थितियां पाई जाती हैं, तो संबंधित स्थल का अनिवार्य रूप से निरीक्षण एवं सत्यापन किया जाए—
इन 4 स्थितियों में होगा पुनः सत्यापन
रिक्त (Vacant) जनगणना मकानों की संख्या 30 से अधिक हो।
जनसंख्या 300 से कम हो।
जनगणना मकानों की संख्या 70 से कम हो।
बंद (Locked) मकानों की संख्या 30 से अधिक हो।
जारी आदेश में कहा गया है कि उपरोक्त बिंदुओं के संबंध में सत्यापन करने के पश्चात अपनी आख्या/रिपोर्ट लिखित रूप में तैयार कर अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में दो दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
इसके साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सर्कुलर-19 एवं सर्कुलर-20 के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा जनगणना से संबंधित सभी दस्तावेजों का सुरक्षित रखरखाव चार्ज स्तर पर किया जाए।
प्रतिलिपि भेजी गई
इस संबंध में प्रतिलिपि जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी, प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त (जनगणना) नगर निगम प्रयागराज तथा समस्त उपजिलाधिकारियों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
