बड़ी खबर: कल उत्तर प्रदेश के इस जिले में खुलेंगे स्कूल समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं रहेंगे उपस्थिति, साहब का आदेश

बड़ी खबर: कल उत्तर प्रदेश के इस जिले में खुलेंगे स्कूल समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं रहेंगे उपस्थिति, साहब का आदेश

कुशीनगर। खंड शिक्षा अधिकारी, सुकरौली (कुशीनगर) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकास खंड के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर सभी विद्यालयों में 21 जून 2026 को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है।

जारी आदेश के अनुसार, सचिव, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के पत्र संख्या बे0शि0प0/4436-4624/2026-27 दिनांक 16 जून 2026 तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर के आदेश पत्रांक आतलि/वि0शि0/6588-98/2026-27 दिनांक 17 जून 2026 के अनुपालन में यह निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में कहा गया है कि 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। इसके तहत विद्यालयों में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी जय राय ने निर्देशित किया है कि सभी प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय प्रभारी 21 जून 2026 को अपने-अपने विद्यालयों में उपस्थित रहकर योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित करें तथा शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करें। यह आदेश विकास खंड सुकरौली, जनपद कुशीनगर के समस्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए जारी किया गया है।

Leave a Comment