23 जून को अपर मुख्य सचिव शिक्षामित्रों एवं शिक्षकों से करेंगे संवाद,यह रहा जुड़ने का डायरेक्ट लिंक
IMP/ व्यक्तिगत ध्यान अपेक्षित
You Tube Session
Date: 23/June/2026
Time: 11:30 Am
समस्त डायट प्राचार्य, AD BASIC, BSA/ वरिष्ठ प्रवक्ता, BEO, DIET Mentor, DCs, SRG, ARP एवं शिक्षक संकुल ध्यान दें-
कृपया संलग्न पत्र का संज्ञान लेने का कष्ट करें, जो कि दिनांक 23 जून, 2026 को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपर मुख्य सचिव महोदय, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यूट्यूब सेशन के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित किये जाने के संबंध में है।
उक्त महत्वपूर्ण यूट्यूब सेशन में शैक्षिक सत्र 2026-27 की प्राथमिकताओं तथा आगामी शैक्षणिक रणनीति संबंधी बिंदुओं पर परिचर्चा की जाएगी।
निर्देशित किया जाता है कि उक्त यू-ट्यूब सेशन में जनपद के समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षक संकुल, ARP, SRG एवम् DIET Mentor की ससमय प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाए।
नोट:
👇👇 https://www.youtube.com/live/ryXniz7T6sM?si=zsG3LWcCXR_h0ybQ
आज्ञा से,
महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश