1.50 लाख कार्यरत शिक्षा मित्रों की सेवा सुरक्षा हेतु अध्यादेश जारी करने हेतु विनम्र निवेदन

1.50 लाख कार्यरत शिक्षा मित्रों की सेवा सुरक्षा हेतु अध्यादेश जारी करने हेतु विनम्र निवेदन

25 साल सेवा, अब चाहिए सुरक्षा – अध्यादेश ही समाधान*

*सेवा में,*
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ

*विषय:* 1.50 लाख कार्यरत शिक्षा मित्रों की सेवा सुरक्षा हेतु अध्यादेश जारी करने हेतु विनम्र निवेदन

*मान्यवर,*
सादर प्रणाम।

2017 में समायोजन निरस्त होने के बाद 1.50 लाख शिक्षा मित्र 8 वर्षों से अनिश्चितता में हैं। हमने 25 वर्ष ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों में बेसिक शिक्षा को संभाला है।

आपने मानदेय ₹10,000 से बढ़ाकर ₹18,000 किया, कैशलेस चिकित्सा व समयबद्ध भुगतान दिया। इसके लिए समस्त शिक्षा मित्र परिवार कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है।

*एकमात्र विनम्र निवेदन है कि* कार्यरत शिक्षा मित्रों की सेवा को सुरक्षित करने हेतु _एक अध्यादेश जारी_ करने की कृपा करें।
यही एक निर्णय 1.50 लाख परिवारों को निश्चिंत कर देगा।

हमें पूर्ण विश्वास है कि आप शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे।

*धन्यवाद।*

भवदीय,
समस्त कार्यरत शिक्षा मित्र, उत्तर प्रदेश
दिनांक: *_** स्थान: **_*

*प्रतिलिपि प्रेषित:*
1. माननीय प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश
2. माननीय उपमुख्यमंत्रीगण, उत्तर प्रदेश सरकार
3. माननीय मंत्री, बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. सरकार
4. माननीय राज्य मंत्री, बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. सरकार
5. मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश सरकार
6. अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उ.प्र. सरकार
7. प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, उ.प्र. सरकार
8. निदेशक, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश


नोट —— *प्रदेश अध्यक्ष (सभी संघ शिक्षा मित्र) प्रत्येक शिक्षा मित्र से अपील कर स्पीड पोस्ट उच्च पदाधिकारी बीजेपी व संबंधित अधिकारी को कराने का निर्देश करे l*

ये भी पढ़ें 👉 8वें वेतन आयोग की टीम लखनऊ आएगी, 7वें वेतन आयोग में इतना बढ़ा था वेतन

Leave a Comment