शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर अपर मुख्य सचिव ने कही यह बात

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय वृद्धि पर अपर मुख्य सचिव ने कही यह बात

शिक्षकों के हितों पर विस्तार से बोलते हुए अपर मुख्य सचिव ने कई बड़ी घोषणाओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षकों एवं उनके परिवारों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है।

इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें सहायक अध्यापकों के साथ शिक्षा मित्र, अनुदेशक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार का पंजीकरण अवश्य करा लें। यह योजना न केवल आर्थिक सुरक्षा देती है बल्कि परिवार को मानसिक संतोष भी प्रदान करती है। शिक्षा

इसके अलावा उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि कर चुकी है। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। नगरीय क्षेत्रों में लगभग 11 हजार शिक्षकों तथा 10 हजार अनुदेशकों की भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इससे विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और मौजूदा शिक्षकों पर काम का दबाव कम होगा।

 

Leave a Comment