‘तुम अपनी सोचो, हम तो…’ स्कूल की छुट्टी पर बच्चे ने मास्साब को दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

‘तुम अपनी सोचो, हम तो…’ स्कूल की छुट्टी पर बच्चे ने मास्साब को दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा

एक बेहद मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें एक स्कूल के मास्साब और उनके नन्हे छात्र के बीच की बातचीत ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से ठीक पहले अक्सर स्कूलों में एक अलग ही माहौल होता है. बच्चे घर भागने और नानी के घर जाने की प्लानिंग में जुटे होते हैं, तो वहीं टीचर्स बच्चों को थोड़ा इमोशनल करने की कोशिश करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे ने अपने मास्साब को ऐसा करारा और मजेदार जवाब दिया है कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. बच्चे की इस हाजिरजवाबी और मासूमियत ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है

यहां देखिए वीडियो

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी सरकारी स्कूल के क्लासरूम का लग रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मास्साब एक छोटे से बच्चे को अपने पास बुलाते हैं और थोड़ा भावुक होकर पूछते हैं, ये बताओ अब स्कूल की छुट्टी पड़ जाएंगी… हमें तो अच्छा नहीं लगेगा, आपको लगेगा? इस पर बच्चा बिना देर किए कहता है, हमें तो अच्छा लगेगा.

अह मास्साब हैरान होकर पूछते हैं, क्यों? बच्चा फट से कहता है, तुम अपनी सोचो, हमें तो अच्छा लगेगा, हम तो नानी के घर चले जाएंगे. बच्चे का यह बेबाक अंदाज और ‘तुम अपनी सोचो’ कहना सोशल मीडिया यूजर्स के दिलों को छू गया है.

सोशल मीडिया पर आई कमेंट्स की बाढ़
इस बेहद मजेदार बातचीत को खुद स्कूल के टीचर विवेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @vkraj_1999 पर शेयर किया है. वीडियो इंटरनेट पर इस कदर छा गया है कि इसे अब तक 4.6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 12 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है

 

Leave a Comment