बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज खुलेंगे स्कूल और समस्त स्टाफ रहेगा उपस्थिति, छात्र-छात्राओं भी आएंगे, साहब का अभी-अभी आदेश जारी

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में आज खुलेंगे स्कूल और समस्त स्टाफ रहेगा उपस्थिति, छात्र-छात्राओं भी आएंगे, साहब का अभी-अभी आदेश जारी

अमरोहा: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) अमरोहा द्वारा एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए जनपद के सभी सरकारी स्कूलों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
पत्र में बताया गया है कि महानिदेशक, परिवार कल्याण, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 28 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक जनपद में पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।
इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ सभी सरकारी विद्यालयों को 28 जून 2026 की सुबह 8:00 बजे से खोलने के निर्देश जारी करें।
इस व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि 0 से 5 वर्ष तक के अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके, जिससे अभियान शत-प्रतिशत सफल बनाया जा सके।
यह आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अमरोहा की ओर से जारी किया गया है तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं (WHO, UNICEF, JSI, UNDP, PCI, TSU आदि) को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

 

Leave a Comment