भीषण गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला, BSA ने जारी किया नया आदेश
बड़ी खबर: भीषण गर्मी के चलते प्रतापगढ़ में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदला
प्रतापगढ़, 28 जून 2026।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रतापगढ़ ने जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की गई अनुमति के क्रम में जनपद के सभी विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, भीषण गर्मी, तापमान में लगातार वृद्धि तथा उमस के दुष्प्रभाव से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जनपद के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य सभी बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय तत्काल प्रभाव से प्रातः 7:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
आदेश की प्रमुख बातें:
आदेश जारी करने की तिथि: 28 जून 2026
जनपद: प्रतापगढ़
लागू कक्षाएं: कक्षा 1 से 8
सभी बोर्डों एवं श्रेणियों के विद्यालय शामिल।
नया विद्यालय समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।
उद्देश्य: भीषण गर्मी एवं उमस से विद्यार्थियों की सुरक्षा।
बीएसए कार्यालय द्वारा आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक शिक्षा निदेशक, समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों तथा स्थानीय समाचार पत्रों को आवश्यक कार्यवाही एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भेजी गई है।
