शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में हुई वृद्धि – मुख्यमंत्री योगी

शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के मानदेय में हुई वृद्धि – मुख्यमंत्री योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए और अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार रुपए से बढ़ाकर 17 हजार रुपए किया है। इसके अलावा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य कर्मचारियों के लिए पांच लाख रुपए तक की स्वास्थ्य बीमा सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने अगले 15 दिनों तक विशेष नामांकन अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षक और जनप्रतिनिधि गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड जाकर अभिभावकों से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की है।

Leave a Comment