उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक बना देश का पहला सहकारी बैंक, जहां अब बनेंगे और अपडेट होंगे आधार कार्ड

लखनऊ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) ने उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड को आधार बनाने के लिए अधिकृत कर दिया है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक brajesh Pathak ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में यूपी Uttar Pradesh कोआपरेटिव बैंक cooperative bank में आधार सेवाओं का शुभारंभ किया।

शुरुआत में कोआपरेटिव बैंक cooperative bank लिमिटेड की शाखाओं में आधार नामांकन, संशोधन एवं अपडेट Update कराए जाएंगे। दूसरे चरण में प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति (पैक्स) स्तर तक इसको ले जाया जाएगा।यूआइडीएआइ क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में आधार नामांकन और अपडेट के लिए लगभग 15 हजार मशीन कार्यरत हैं, जिनकी मदद से प्रतिदिन लगभग 90 हजार लोगों का आधार नामांकन और अपडेट किया जा रहा है।

कोआपरेटिव बैंक की शाखाओं में यह सुविधा शुरू होने से अब लोगों को अपने नजदीक ही आधार सेवा प्राप्त हो सकेगी। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा अधिक लाभदायक होगी।उन्होंने बताया कि जो बच्चे पांच और 15 वर्ष Year के हो गए हैं और उनका अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट biometric update नहीं है तो अभिभावक जल्द इसे करा लें।

इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग जेपीएस राठौर, परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, प्रमुख सचिव, सहकारिता अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment